अपहृत अजय कुमार तिवारी सकुशल लौटे, अपहरण की बात निकली झूठी — बलिया पुलिस ने किया खुलासा

बलिया, 13 मई 2025: बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुए अजय कुमार तिवारी के सकुशल वापस लौटने की पुष्टि हो गई है। पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे तलाश व अपहरण विरोधी अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

दिनांक 04 मई 2025 को थाना सुखपुरा में मु0अ0सं0-111/2025 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 140(3) बीएनएस के तहत चन्द्रमा यादव सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अपहृत की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त एवं प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार दूबे के नेतृत्व में विशेष प्रयास किए गए।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर गहन छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम में 12 मई की शाम को अजय कुमार तिवारी स्वयं बलिया पुलिस कार्यालय पहुंचे और उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनका कोई अपहरण नहीं हुआ था। वह स्वयं की मर्जी से घर छोड़कर चले गए थे।

अजय तिवारी ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को उनके पुत्र महामृत्युंजय तिवारी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की घटना से वह आहत थे, इसी कारण 03/04 मई की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अपनी पत्नी को सूचना देकर घर से निकल गए। वे खेतों के रास्ते बरवाँ, बलिया होते हुए गंगा किनारे जमनिया-चंदौली बॉर्डर तक पहुंच गए थे। रास्ते में जो मिला, वही खा लिया। 11 मई को उन्होंने परिवार की चिंता कर जमनिया से ट्रेन पकड़ बक्सर और वहां से बलिया पहुंचे। बलिया में कुछ परिचितों ने उन्हें बताया कि उनके परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद वे स्वयं पुलिस कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

सुखपुरा थाना पुलिस टीम द्वारा अजय तिवारी की सकुशल वापसी की पुष्टि कर ली गई है और उनके द्वारा बताए गए तथ्यों का मिलान कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

पुलिस टीम जिसने की बरामदगी में अहम भूमिका:

  • प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार दूबे
  • निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव (प्रभारी एसओजी टीम)
  • उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा
  • उप निरीक्षक हितेश सिरोही
  • हेड कांस्टेबल रोहित कुमार, दिलीप पाठक
  • कांस्टेबल पंकज सिंह, देवेन्द्र कुमार, अर्जुन यादव, सूर्यप्रकाश, विकास सिंह, विपिन, शिवानन्द
  • कांस्टेबल उमाशंकर यादव, आनन्द कुमार
  • महिला कांस्टेबल काजल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *