सीबीएसई बोर्ड 12 वी के आये परिणाम में सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव के छात्रों ने अपना परचम लहराया

बिल्थरारोड( बलिया ) सीबीएसई बोर्ड का बारहवीं का शुक्रवार को आये परिणाम में सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव के बच्चो ने अपना परचम लहराया। शत प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। जिसमे 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वालो में मैथ ग्रुप में धीरज यादव ने सर्वाधिक 92 प्रतिशत तथा विकास शर्मा 91.6 प्रतिशत व् बायो ग्रुप में सना सायमा 91.2 प्रतिशत और कामर्स ग्रुप में हायफा तबस्सुम 91.2 तथा विप्लव जायसवाल 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वही 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वालो में शाहिद अहमद 89. 4 प्रतिशत, कृति गुप्ता 88.6 प्रतिशत, विवेक जायसवाल 87.8प्रतिशत, मोहम्मद जीशान जावेद 87.6 प्रतिशत, आशुतोष मौर्य 87.4प्रतिशत, अलिशबा अख्तर 87 प्रतिशत, श्रेया जायसवाल 85.2प्रतिशत, उरूज अनवर 85 प्रतिशत, सपना मौर्या 83.6 प्रतिशत ,अंकित मौर्य 83.6प्रतिशत, आराध्या दीप सिंह 82 प्रतिशत , आदर्श कुमार मिश्र 81.4 प्रतिशत शामिल है। बच्चो की इस सफलता पर विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र और वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने छात्रों को इस सफलता पर धन्यबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र ने कहा कि बच्चो की शतप्रतिशत सफलता का श्रेय विद्यालय में अच्छी शिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *