रेल यात्रियों से बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर तैनात टीसी संजय पाण्डेय ने किया दुर्व्यवहार और जबरन रुपये लिए !

टीसी संजय पांडे
पीड़ित

बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात टीसी द्वारा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आये दिन मामला प्रकाश में आ रहा है। टीसी द्वारा बेवजह यात्रियों से टिकट के नाम पर वसूली की जा रही है। गुरुवार को क्षेत्र के ककरासो गांव निवासी प्रवीण, मनीष और पतिराम मऊ से रसड़ा का रेल टिकट लिए थे। किंतु ट्रेन छूट गयी इसके बाद इन्टरसिटी एक्सप्रेस से बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर चले आये। स्टेशन पर तैनात टीसी संजय पाण्डेय ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने टीसी को अपनी बात बताते हुए रसड़ा का टिकट दिखाया। इसके बाद टीसी संजय पाण्डेय ने यात्री प्रवीण, मनीष और पतिराम को रेल प्रतीक्षालय में ले जाकर अपशब्दों का प्रयोग कर गाली देने लगे। और तीनों का पैकेट और पर्स चेक किया तथा 620 रुपया तीनो से ले लिया। टीसी संजय पाण्डेय के इस दुर्व्यवहार से यात्री काफी आहत है। लोगो का कहना है कि आये दिन टीसी संजय पाण्डेय यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते है। लोगो ने समाचार के माध्यम के उक्त सीसी के खिलाफ सम्बंधित रेल अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *