स्वर्णकार व्यापारी विद्यानंद वर्मा का निधन, बिल्थरारोड में शोक की लहर !

बिल्थरारोड (बलिया):
नगर पंचायत के अजीमाबाद गली (वार्ड संख्या 12) निवासी स्वर्णकार व्यापारी विद्यानंद वर्मा (उम्र 48 वर्ष) शनिवार शाम के समय अचानक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिवारजनों के अनुसार, विद्यानंद वर्मा घर में ही बाथरूम गए थे, जहां वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वो बीते कुछ समय से मानसिक दबाव में चल रहे थे। विद्यानंद वर्मा जिनकी दुकान अजीमाबाद गली स्वर्णकार की थी और स्थानीय व्यापारियों में उनकी गिनती एक सम्मानित शख्सियत के रूप में होती थी। वे तीन भाइयों में बीच के थे, जिनमें एक बड़े और एक छोटे भाई हैं। उनके निधन से परिवार टूट गया है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। शाम होते-होते यह दुखद समाचार जैसे ही फैला, आसपास के लोग उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने लगे।
