एग्जिट पोल उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनने के आसार ! देखे टीवी चैनल लिस्ट !

UP Exit Poll 2022 Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में सात चरण की वोटिंग आज खत्म हो गई है। इसी के साथ नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी में चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल पर सभी नजरें गढ़ाए बैठे हैं। सीधी टक्कर तो भाजपा और समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच देखी जा रही है। इस बार जनता अखिलेश यादव को मौका देगी या योगी आदित्यनाथ फिर से सत्ता संभालेंगे, इसका जवाब 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा। एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं।
