नाबालिगों को मोटरसाइकिल देना खतरनाक, आए दिन हादसों से सबक लेने की ज़रूरत!
बिल्थरारोड।
नगर पंचायत बिल्थरारोड वार्ड नंबर 03 नवकापूरा निवासी जितेन्द्र कुमार उर्फ मोनी भाई ने कहा कि जब स्कूलों में पहले से बस की सुविधाएं मौजूद हैं, तो अभिभावकों को बच्चों के हाथ में मोटरसाइकिल नहीं देनी चाहिए।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन हो रहे सड़क हादसे इस बात के गवाह हैं कि नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने देना न केवल उनकी जान के लिए खतरनाक है, बल्कि समाज के लिए भी बड़ा खतरा है।
जितेन्द्र कुमार ने बताया कि देखा जा रहा है कि नाबालिग लगातार बिना लाइसेंस सड़क पर मोटरसाइकिल दौड़ा रहे हैं और कई हादसों में युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और माता-पिता से अपील की कि बच्चों को समझाएँ और सुरक्षित विकल्पों का इस्तेमाल करें, ताकि मासूम ज़िंदगियाँ हादसों की भेंट न चढ़ें।

