अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव ने लगा योग शिविर

बिल्थरारोड। विश्व योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव के मैदान में प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र व वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। । इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के योग बहुत ही जरूरी है । योग शरीर मे प्रतिरक्षण क्षमता को बढ़ा देता है जिससे शरीर में विकार उत्पन्न नही होता है। या हुआ होता है तो उसको समाप्त करने में सहायक होता है। वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने कहा कि योग हमारी प्राकृतिक चिकित्सा की सबसे कारगर पद्धति रही है । नियमित योग करने से सर्वाधिक रोगों के होने से बचाव किया जा सकता है। विद्यालय के शारिरिक शिक्षा के अध्यापक दीनबन्धु मिश्र, उदितराज गुप्त, मंजीत यादव द्वारा विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं और अन्य स्टॉप को योगाभ्यास कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *