नगरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लगभग 40 लाख रुपये मूल्य का अवैध पटाखा के साथ एक को किया गिरफ्तार।

बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन में त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखा की बिक्री व अन्य अवैध कार्यों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को नगरा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक मकान में छापेमारी कर 1200 किलोग्राम अनुमानित मूल्य 40 लाख रुपये का भंडारण किया हुआ अवैध पटाखा बरामद कर एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष नगरा अतुल कुमार मिश्र मय हमराह व एसओजी प्रभारी अजय यादव मय फोर्स दीपावली त्योहार के दृष्टिगत क्षेत्र की देखभाल कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर कि एक व्यक्ति द्वारा एक मकान में अवैध पटाखों का भारी मात्रा में भंडारण किया है। इसकी सूचना मिलते ही नगरा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने विजई पासी की कुजडा मुहल्ला स्थित मकान पर छापमेमारी कर सागर बर्नवाल पुत्र ओमप्रकाश बर्नवाल निवासी कस्बा रसडा बजाजी मुहल्ला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 68 कार्टून में भरे विभिन्न प्रकार के पटाखा चकरी, चटाई, फुलझरी, मिनी बुलेट बम, राकेट बम , अनार आदि मात्रा 1200 किलोग्राम अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये को बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अजय यादव प्रभारी स्वाट टीम बलिया , अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा , उ0नि0 छुन्ना सिंह थाना नगरा , हे0का0 राकेश यादव , हे0का0 रोहित यादव , हे0का0 लवलेश पाठक , का0 विकास सिंह स्वाट टीम ,का0 महेश यादव एसओजी , का0 विनोद सिंह रघुवंशी, का0 अर्जुन यादव स्वाट टीम बलिया , हे0का0 संतोष कुमार सिंह, का0 विवेक कुमार यादव,का0 सनोज कुमार . का0 प्रिन्स प्रजापति ,म0आ0 ज्योति मिश्रा थाना नगरा आदि शामिल रहे।
