नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया घाटों का निरीक्षण!

बिल्थरारोड। आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर नगर पंचायत की तरफ से नगर के विभिन्न घाटो पर साफ सफाई का कार्य कराया गया। शनिवार को नगर घाटो पर नगर पंचायत की तरफ से जलाशयों में पानी चलाकर भरवाया गया। साथ ही घाटो पर रंगाई पुताई कराने व लाइट की भी ब्यवस्था का भी प्रबन्ध कराया गया। घाटो पर नगर पंचायत की तरफ से कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई थी। नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने नगर के रामलीला मैदान, बिठुआ छठ घाट विभिन्न घाटो का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया। इस मौके सभासद राममनोहर गांधी, दीपक कनौजिया, विनोद जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, मु0 सद्दाम, मनोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *