बलिया में सामने आई रूह कंपाने वाली घटना : मासूम बच्ची से हैवानियत, चाचा गिरफ्तार

बलिया जिले में रूह कंपा देते वाली एक घटना सामने आयी है। तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सुनकर लोग दंग रह गये। मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी दुष्कर्म पीड़िता का रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है।

आरोप के मुताबिक, 27 मार्च को तीन वर्षीय बच्ची खेल रही थी, तभी पट्टीदारी का 15 वर्षीय लड़का उसे बहला फुसलाकर कर घर के समीप एक मड़ई में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की तबीयत खराब हो गयी। बच्ची रोते बिलखते हुए घर पहुंची और पूरी बात बताई। वहीं, आरोपी पक्ष घटना को दबाने में लग गया। मामले को लेकर कई दिनों तक पंचायत चली। सोमवार को लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर
मंगलवार की सुबह आरोपी किशोर को बरौली मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *