17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा व निकाय चुनाव को लेकर नगर के भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक

बिल्थरारोड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने व नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर के जिला पंचायत डाकबंगला के समीप स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को बेल्थरारोड मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया गया। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला ने कहा कि पार्टी के निर्देश के अनुसार पूरे एक पखवाड़े तक रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जल सरंक्षण, मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण कार्यक्रम, मन की बात, वोकल फार लोकल, कोविड टीकाकरण, पौधरोपण आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। युवा भाजपा नेता व नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि सेवा पखवाड़े को पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से मनायेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में अपना योगदान देगे। साथ ही उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव जल्द ही होने वाला है सभी लोग पूरे जिम्मेदारी के साथ लग जाय। हमे हर एक बूथ को मजबूत करना है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी दिशा निर्देश मिला है हम लोग उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रमोद सिंह , अमित जायसवाल, राममनोहर गांधी, आलोक गुप्ता, सज्जन सिंह आर्य, रणजीत कुशवाहा, विनोद जायसवाल, डॉ विपिन विहारी पाण्डेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *