गांव में विकास कार्यो की वार्षिक समीक्षा के लिए पहुँची सोशल ऑडिट टीम
सीयर ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुशहाभाण्ड में शनिवार को सोशल ऑडिट टीम पहुँची। ब्लॉक सोशल कोऑर्डिनेटर प्रेमलता और डीआरपी दीनानाथ पाण्डे के देख रेख में टीम ने मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत करॉए गए कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। मनरेगा मजदूरों का सत्यापन किया एव मनरेगा मजदूरों से मजदूरी प्राप्त होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा मनरेगा के तहत जो कार्य कराए गए है। यह काम वास्तव में हुआ है कि नही इसकी समीक्षा की। टीम को किसी प्रकार की गड़बड़ी नही मिली। मौके पर प्रधान रामाधार राजभर, जे ई अंजनी सिंह, सचिव मिर्तुंजय कुमार रॉय, रोजगार सेवक सत्यप्रकाश, पंचायत सहायक राजन कुमार, सत्यप्रकाश यादव, रामाश्रय शर्मा, कपूर चंद, विद्याप्रकाश उपाध्याय, जितेंद्र कुमार, छट्ठू, रामन्ती देवी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
राजन मद्धेशिया…………..✍️

