बच्ची का एडमिशन कराने के लिए अभिभावक के पहुँचने पर बंद मिला कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सीयर

बिल्थरारोड। जहाँ एक तरफ सरकार विद्यालयो की गुणवत्ता सुधारने के लिए विभिन्न सुविधाओं को देकर बच्चों के नामांकन के प्रति जागरूक है वही विद्यालय के स्टॉप अपने दायित्व का निर्वहन नही कर रहे है इसका प्रमाण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सीयर पर देखने को मिला। विद्यालय का मुख्य द्वार शनिवार को बन्द मिला। यह विद्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कैम्पस में ही स्थित है। क्षेत्र के ग्राम बेल्थरा बाजार निवासी रवि कुमार पुत्र रामाश्रय अपने एक रिश्तेदार की पुत्री दिब्या का एडमिशन कराने के लिए उसे घंटों इन्तजार करना पड़ा। विद्यालय में रितेश नामक तैनात कर्मचारी बीआरसी कार्यालय में मस्ती लेते मिले। उनसे मुलाकात करने के बाद विद्यालय का मुख्य द्वार खोला गया। जहां उन्होनें यह भी बताया कि विद्यालय की वार्डेन किसी कार्य वश बाजार में गयी हैं। मीडिया के माध्यम से जब इस प्रकरण की शिकायत दूरभाष पर जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह को दी गयी तो उन्होने आश्चर्य ब्यक्त करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह से जांच कराकर कार्यवाही हर हाल में करने की जानकारी दी।
