बेल्थरारोड तहसील में अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव 2 सितंबर को।

बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील में अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव 2 सितम्बर को होगा। शनिवार को नवगठित एल्डर्स कमेटी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। इस संदर्भ में 21 अगस्त को पर्चा दाखिला, 22 अगस्त को पर्चा की जांच तथा 23 अगस्त को पर्चा वापसी और 2 सितम्बर को मतदान और उसी दिन ढाई बजे से मतगणना का शिड्युल अधिवक्ता भवन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। जिसके बाद अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। नवगठित एल्डर्स कमेटी चेयरमैन परवेज कमाल पास के देखरेख में चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
