विद्युत करंट से लगी आग दो गाय एक भैंस झुलसी

बिल्थरारोड / उभांव थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में सोमवार की रात विद्युत करंट से लगी आग में झुलस कर दो गाय व एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। साथ ही कमरे में रखा सारा सामान व नकदी जलकर भस्म हो गया। सोनबरसा गांव में सुभाष साहनी का कटरैन से बना कमरा है। जिसमें दो गाय, एक भैंस समेत बाइक, थ्रेसर, इंजन आदि सामान के साथ 15 हजार नकद रूपया रखा गया था। आधी रात के बाद कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। झुलसे पशुओं का इलाज चल रहा है। किसान सभा के नेता कामरेड अनूप कुमार ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की सहायता की मांग की है।
