नवजीवन इंग्लिश स्कूल में मनाया गए क्रिसमस त्योहार पर स्कूल की छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया


बिल्थरारोड। स्थानीय नवजीवन इंग्लिश स्कूल में क्रिसमस पूर्व गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक मेधा से शमा बांध दिया। क्रिसमस प्रभु यीशु मसीह के जन्म जीवन और उनके बलिदान की कहानी बयां करता है। इस दिन प्रभु यीशु के सामने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हुए इंसान अपने जीवन को एक बार फिर से नए सद्कर्मों के रास्ते पर ले जा सकता है। संस्थापक ग्रेसी जॉन अपने क्षेत्र की दो गरीब महिलाओं को 25 -25 हजार रुपए की नकद सहायता कर इंसानियत को बचाए रखने के लिए सहायता प्रदान किया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम और झांकियों से क्रिसमस पूर्व जश्न में समा बांध दिया। इस क्रम में अदिति ग्रुप, साहस ग्रुप, राधा ग्रुप, साक्षी ग्रुप, अध्यापक आफताब के गाने ,शकीरा व स्नेहा के गीत, शकीरा ग्रुप गीत, आर्या ग्रुप, लाल रंग के ड्रेस में कक्षा 3 बी की आराध्या ग्रुप, पिंक ड्रेस में यूकेजी के अक्षित ग्रुप, काजोल, शालिनी जायरा, तेजस्वी के नृत्य ने विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र -छात्राओं सहित उपस्थित अन्य लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया। समस्त कार्यक्रम विद्यालय के अध्यापक दीपक जी की देखरेख में विद्यालय के बच्चों शकीरा परवीन, मोनू राजभर, अभिषेक चौहान, अभिजीत पांडे और शिवदयाल द्वारा आयोजित एवं संपन्न कराया गया।विद्यालय की संस्थापक ग्रेसी जोन्स ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सुशील, सुभाष, ज्ञान प्रकाश, ओपी, आकाश, आफताब, हरिंदर, अली, बीके वर्मा, मैथ्यू ,दुबे जी, शेषनाथ, अमित, प्रीतम, रानी, जया, नाजिया, किरण, सुमन, आरती, सुमन चौरसिया, बुलबुल, मंजू आदि अध्यापक- अध्यापिका उपस्थित रहे।
