धड़ कटी अज्ञात शव मिलने से सनसनी

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव के समीप ताल के पानी में गुरुवार को एक अज्ञात धड़ कटी सड़ी हुई युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस के अनुसार लगभग डेढ़ माह पूर्व की लाश बतायी जा रही है। लोगो द्वारा अनहोनी की आशंका जताया जा रहा कि घटना को अंजाम देने के बाद कही दूर से लाकर ताल के पानी मे फेका गया है। ग्रामीणों के अनुसार मछली मारने गए एक युवक ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह मौके पर पहुँच गए। तीन पुलिस वालो ने साहस का परिचय दिखाते हुए सड़ी हुई लाश को पानी से बाहर निकाला। जिस पर इंस्पेक्टर ने उन्हें शब्बाशी दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *