उभांव में टेंट कार्यस्थल पर बड़ा हादसा: दोथ गांव के आनंद मौर्य की 11 हजार वोल्ट करंट लगने से मौत !


उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के आनंद मौर्य पुत्र राम अवध मौर्य की 11,000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आनंद मौर्य का बड़ा भाई दिनभर पतनारी में टेंट लगाने का काम कर रहा था। शाम को आनंद यह देखने पहुंचे कि काम कितना हुआ है। परिवार वालों ने बताया कि टेंट थोड़ा नीचे है, जिसे ऊपर करना है।

इसके बाद आनंद ने लोहे की पाइप को डंडे के सहारे सीधा करना शुरू किया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में पाइप आ गई। करंट लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़े।

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीयर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और घर में मातम पसरा है।

मृतक का फाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *