देखे बलिया की तस्वीर लगातार डीएम ,एसपी चक्रमण पर


बलिया। लोकतंत्र के महापर्व में जनपद के मतदाता वोट रूपी आहुति देने में जुटे है। सभी सात विधानसभा सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग चढ़-बढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। वोट देकर बाहर निकल रहे मतदाता दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहे है। वहीं, डीएम इन्द्र विक्रम सिंह व एसपी राज करन नय्यर लगातार चक्रमण कर रहे है।
