बिल्थरारोड /राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर का दूसरा दिन

नीलेश दीपु
बिल्थरारोड(बलिया)। देवेंद्र पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर में दूसरे दिन स्वयंसेवकों सेविकाओं ने प्रातः 9 बजे शिविर में उपस्थित हुए कार्यक्रम का आरंभ ईस वंदना से दया कर दान भक्ति का से किया गया तत्पश्चात लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे उठे से किया गया इस अवसर पर दोनों यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश कुमार सिंह एवं श्री राम प्रताप चौरसिया ने स्वयंसेवकों और सेविकाओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जिस से उत्साहित होकर स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने ग्राम आमाया के सती मंदिर और इलाहाबाद बैंक सेविकाओं ने अष्टभुजा मंदिर के परिसर में साफ सफाई उत्साह पूर्वक किए 1 बजे अल्पाहार ग्रहण करने के पश्चात 2 बजे बौद्धिक की कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश कुमार सिंह ने जीवन में संयमित रहकर हम कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं और इस जीवन में सेवा ही मुख्य कार्य बतलाया स्वयंसेवकों और सेविकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया कार्यक्रम का अंत संकल्प जीत हम होंगे कामयाब एक दिन के साथ किया गया।
