डीआईजी ने किया नगरा थाने का निरीक्षण !

नगरा, बलिया। पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने सोमवार को नगरा थाने का मुआयना किया। थाने में डीआईजी ने मालखाना, शस्त्र के उचित रख रखाव, पुलिसकर्मियों की सर्विस बुक, बैरक, मेस सहित पत्रवालियों की जांच करने के ही साथ ही साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क में महिला पुलिस कर्मियों से महिला संबंधी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीआईजी ने आम लोगो से रूबरू होकर स्थानीय पुलिस का फीडबैक लिए।

       पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश कुमार महिला अपराध, बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के मामलों पर गंभीर दिखे। उन्होंने थानाध्यक्ष को ऐसे मामले को गंभीरता से लेने एवं अपराधियों के खिलाफ समय समय पर कठोर कानूनी कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने व पुलिसिंग चुस्त दुरुस्त बनाने का निर्देश दिया। वही थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं चुनाव सकुशल सम्पन्न होने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज की प्रशंसा की। उन्होंने थाने पर आने वाले महिला संबंधी अपराधों में महिला पुलिसकर्मी किस प्रकार उन्हें निस्तारित करती हैं, इसकी जानकारी महिला पुलिस कर्मियों से ली। महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर को भी देखा। कम्प्यूटर कक्ष में मौजूद आपरेटर से भी जानकारी ली।

डीआईजी अखिलेश कुमार थाना परिसर में आम लोगो, व्यापारियों से वार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आपसी समन्वय स्थापित कर बेहतर कानून व्यवस्था के बारे जानकारी लिया। कहे कि वर्तमान समय में अपराधों का तरीका बदल गया है।डीआईजी ने बाजारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की परम्परा पर चिंता व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष से अतिक्रमण रोकने के लिये बाजार वासियों के साथ मिलकर बातचीत कर समस्या समाधान का निर्देश दिए। कहे कि बाजार के सभी प्रमुख चौराहे पर सीसी टीवी कैमरा लगवा ले, यह काम गावों में भी हो। इससे अपराधी अपनी पहचान उजागर होने के डर से अपराध करने से डरते हैं। इससे अपराध में कमी आएगी। पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण वैंस, थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *