बिल्थरारोड केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में इस्तीफा, सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी पुनः बहाल!

बिल्थरा रोड (बलिया)। बिल्थरारोड दि केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आयोजित बैठक में शनिवार को महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अध्यक्ष रविशंकर सिंह ‘पिक्कू’ ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से त्याग पत्र प्रस्तुत किया।
बैठक के दौरान कमेटी के वरिष्ठ सदस्य कमल कुमार शर्मा ने पुरानी कमेटी पर पुनः विश्वास जताने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर उपस्थित सभी दवा व्यापारियों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान करते हुए पूर्व कमेटी को ही पुनः रिनिवल कर दिया।
पुनः बहाल कमेटी में अध्यक्ष पद पर रविशंकर सिंह ‘पिक्कू’, महामंत्री प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता तथा संगठन मंत्री संजय गुप्ता ‘मिंटू’ शामिल हैं।
बैठक में गोपाल मोदनवाल, शिवमंगल शर्मा, पन्नालाल गुप्ता, दीपक गुप्ता एवं अमित कन्नौजिया समेत अन्य दवा व्यापारी उपस्थित रहे।
अंत में संगठन की एकता बनाए रखते हुए दवा व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *