एक विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक द्वारा दूसरे विद्यालय में पढ़ाने जा रहे अध्यापक को लात-घुसे व लाठी-डंडे से मारने पर पीड़ित ने तीन के खिलाफ उभांव थाने में दिया तहरीर

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सिसयण्डकला स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक द्वारा दूसरे विद्यालय में पढ़ाने जा रहे अध्यापक को लात-घुसे व लाठी-डंडे से मारने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित अध्यापक ने तीन लोगों के खिलाफ उभांव थाने में तहरीर देकर आवश्यक करवाई की मांग किया है। पीड़ित अध्यापक शेषनाथ चौरसिया पुत्र स्वः केदारनाथ निवासी पहाड़पुर द्वारा उभांव थाने में दिए गए तहरीर उल्लेख किया है कि हसई चौधरी इं०का० जमीन सिसयण्ड  में सहायक अध्यापक हूँ। शनिवार को लगभग साढ़े 9 बजे अपने घर से विद्यालय पर जा रहा था इसी बीच परमहंस विद्यालय सिसयण्डकला के प्रधानाचार्य अखिलेन्द्र प्रताप यादव पुत्र श्रीप्रकाश यादव व अध्यापक सत्य प्रकाश यादव पुत्र-प्रभुनाथ यादव, तथा विजय यादव पुत्र रणवीर यादव निवासी सिसयण्डकला ने अपने विद्यालय के सामने घेर कर  अपने विद्यालय के आफिस में ले जाकर माँ बहन की भद्दी-भद्दी गाली देते हुए लात-घुसा, थप्पड तथा डण्डे से मुझ प्रार्थी को मारने लगे, मैने जब शोर मचाया तो दरवाजा खोला जिससे मेरी जान बची। जिससे हम गम्भीर रूप से चोटिल हो गये। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोग मुझ प्रार्थी को जान से मार देने की धमकी दिए कि साले आज तो तुम बच गये, लेकिन अब तुम नहीं बचोगें। इन लोगो से मेरे जान माल का खतरा है ये लोग मेरे साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते है। पीड़ित ने उभांव इंस्पेक्टर से आरोपियों पर आवश्यक करवाई की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *