बच्चे स्कूल में गुरुजी नदारद !
जांच की जा रही है, होगी करवाई-! एबीएसए सुनील कुमार चौबे

बिल्थरारोड। सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयो की गुणवत्ता को सुधारने हेतु अनेक प्रकार की योजनाओं का सूत्रपात करके बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। किंतु इन स्कूलों में तैनात कुछ अध्यापक सरकार की योजनाओं और नियम का पलीता लगाते हुए समय से स्कूल नही पहुँच रहे है। इसका प्रमाण शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय क़ुर्हा पर गुरुवार को देखने को मिला जहाँ पर तैनात कोई भी अध्यापक 8 बजे तक स्कूल पर नही पहुँचा था। जबकि स्कूल के खुलने का समय साढ़े 7 बजे है। किसी भी अध्यापक व कर्मचारी के समय से न आने के कारण कमरे में दरवाजा बन्द रहा जिसके चलते स्कूल गए बच्चे स्कूल के बाहर पुल पर बैठे व घूमते नजर आए। 8 बजे तक स्कूल के किसी अध्यापक के न आने पर बच्चों से पूछे जाने पर उनका कहना था कि स्कूल के खुलने का समय साढ़े 7 बजे है। लेकिन अभी तक कोई अध्यापक नही आया है। जिसके कारण स्कूल में ताला बन्द होने से हम लोग बाहर घूम रहे है। लगभग 8 बजकर 15 मिनट पर एक अध्यापक स्कूल में पहुँचे। इसके बाद स्कूल का ताला खुलने पर बच्चे अंदर गए। इस सम्बंध में उक्त गांव के राम बहादुर का कहना था कि 8 बज गया है। लेकिन कोई अध्यापक अभी नही आया है। इस सम्बंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे का कहना है कि इसकी जांच करा रहे है। वैधानिक करवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *