पिछले दिनों सीएसपी संचालक से लूट के घटना को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ किया गया मुनादी !

बिल्थरारोड। बीते 3 अक्टूबर को सीएसपी संचालक से भीटा भुवारी नहर के पास डेढ़ लाख की लूट व एक अन्य मामले वांछित अभियुक्त द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण न करने पर न्यायालय द्वारा दो अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने पर उभांव पुलिस ने सोमवार को डुगडुगी पिटवाकर अभियुक्त के दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने बताया कि सीएसपी संचालक से लूट के मामले में वांछित अभियुक्त अन्नू पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी अवाये और अन्य मामले में प्रिंस चौहान पुत्र पारस चौहान निवासी मठिया हल्दीरामपुर के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। जिसकी नोटिस दोनों अभियुक्तों के दरवाजे पर डुगडुगी पिटवाकर चस्पा किया गया। यदि एक सप्ताह के अन्दर थाने पर या न्यायालय में हाजिर नही होते है तो उनके चल -अचल संपत्ति कुर्क कर ली जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *