महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाई बाटकर जीत का जश्न मनाया

बिल्थरारोड। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की मतगणना में  मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा गठबंधन द्वारा सरकार बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा नेता पूर्व मंत्री व महाराष्ट्र के चुनाव में प्रभारी रहे छट्ठू राम की अगुवाई में भाजपाइयों ने शनिवार को मतगणना में मिली भाजपा गठबन्धन की जीत को लेकर नगर के रेलवे चौराहे पर आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनता देख भाजपा नेता पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने कहा कि यह भाजपा की नीतियों की जीत है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के मामले में किसी से भेदभाव नहीं किया। यही कारण है कि है कि महाराष्ट्र की जनता जनार्दन ने एकबार फिर भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है।उधर चुनाव परिणाम देखने के लिए लोग टीवी चैनलों  से जुड़े रहें। इस दौरान जब जब भाजपा की सीट बढ़ती नजर आती समर्थक जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आए। महाराष्ट्र में सरकार बनने को लेकर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त,  विश्राम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव, सभासद राममनोहर गांधी, दिलशाद अहमद, विवेक कनौजिया, मृत्युंजय गुप्ता, पंकज मोदी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *