सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के नये कार्यालय का हुआ लोकार्पण


बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के नया कार्यालय का लोकार्पण बुधवार को सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ सिंह ने कहा कि यह भारत का राष्ट्रीय पोर्टल है जिसका विकास भारत सरकार के विभिन्न संगठनों द्वारा दी जा रही सेवाओं और सूचनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री आरोग्य योजना अंतर्गत 70 वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ लोगो का आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनेगा। इस कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये का निःशुल्क इलाज होगा। यहाँ पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य पीएमएएम राहुल मद्धेशिया द्वारा किया जायेगा। कार्यालय के लोकार्पण के मौके पर डीजीएम बलिया अनुपम सिंह ,बीसीपीएम आशीष यादव, फार्मासिस्ट अनिल सिंह, श्रीकृष्ण कुमार चौहान,एक्सरे टेक्निशन विनोद कुमार यादव ,वार्ड ब्वाय चन्द्रभान यादव, हेल्थ सुपरवाइज़र श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे।
