राजकीय कृषि बीज भंडार सीयर पर किसानों को गेहूं का बीज भरपूर मात्रा में मिलेगा- जिला कृषि उप निदेशक मनीष कुमार सिंह

बिल्थरारोड ।जिला कृषि उपनिदेशक अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बुधवार को राजकीय कृषि बीज भण्डार सीयर  पहुँचकर  किसानों को वितरण हो रहे सरसो के मिनी किट व बीज के वितरण की जानकारी ली।  किसानों ने कृषि उपनिदेशक से  गेहूं का बीज ज्यादा उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया । उन्होंने बताया कि जैसे जैसे जिला में बीज उपलब्ध होगा । तुरन्त किसानों के लिए राजकीय बीज भन्डार पर सीयर के राजकीय कृषि बीज प्रभारी मथुरा प्रसाद द्वारा शत प्रतिशत वितरण किया जायेगा। कहा कि बाजार से आधे मूल्य पर किसानों को बीज मिलने से केंद्र पर लम्बी लाईन लग रही है।बीज का वितरण अधार कार्ड का आनलाईन सत्यापन के द्वारा बीज का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है । बीज बाजार से आधे मूल्य पर मिलने पर किसान खुश नजर आए। इस मौके पर किसान‌ बंसत पटेल, महातम पटेल, कबुतरी,केदार यादव, अभय, शारदा, सुनील, रमेश, एटीएम सूर्य भान, राजकीय कृषि रक्षा ईकाई प्रयवेक्षक गुलाब यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *