बलिया में दबंगई ! ऐसा नहीं देखा होगा

बैरिया, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में शनिवार की सुबह उधार का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

दुर्जनपुर गांव निवासी विनय कुमार तिवारी (40) पुत्र स्व. काशीनाथ तिवारी दरवाजे पर ही किराना का दुकान चलाते है। विनय तिवारी का कहना है कि गांव का ही संतोष उधार सामान ले गया था। शुक्रवार की देर शाम उधार का पैसा मांगने पर वह अपशब्द कहने लगा। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया, लेकिन शनिवार की सुबह पिता लक्ष्मण व बेटे आशीष के साथ संतोष लाठी-डंडा लेकर दुकान पर पहुंचा और विनय पर हमला बोल दिया। 

मारपीट में विनय तिवारी का एक हाथ टूट गया और बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। दुकान के समान को भी नुकसान पहुंचाया गया।रेवती पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद सम्बंधित लोगों के खिलाफ धारा 323, 325, 427, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *