उभांव महिला सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता अभियान — छात्राओं को बताया आत्मरक्षा और सुरक्षा के उपाय


उभांव, बलिया।
आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना उभांव क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय फरसातार में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर मुख्य आरक्षी रीना तिवारी एवं महिला कांस्टेबल अर्चना ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, एवं सुरक्षा से जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112, 1076, 1090, 102, 108 पर तत्काल मदद प्राप्त की जा सकती है।

पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति भी सतर्क किया और कहा कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर क्लिक न करें। यदि कोई संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त हो, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना दें।

अभियान के माध्यम से छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बन सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *