बिल्थरारोड में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार इको स्पोर्ट ने मचाया कहर, दो युवक गंभीर रूप से घायल !





बिल्थरारोड। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 07 निवासी दो युवक शुक्रवार की शाम भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुशांत उर्फ राज (18) पुत्र राजेश मद्धेशिया और राहुल (19) पुत्र बब्लू प्यारे मोटरसाइकिल से चौकिया मोड़ की तरफ से वापस आ रहे थे। इसी दौरान सोनाडीह मोड़ के पास मधुबन की ओर से आ रही तेज रफ्तार इको स्पोर्ट ने पहले एक वैगनआर में जोरदार टक्कर मारी, फिर बेकाबू होकर उनकी मोटरसाइकिल में भिड़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक मौके पर ही अचेत हो गए। हादसे में उनके पैर टूट गए और अन्य गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पाकर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक समेत वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *