नगरा पुलिस ने दुष्कर्म/ पाक्सो एक्ट से संबंधित 01अभियुक्त को गिरफ्तार भेजा जेल

बलिया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्रा व थानाध्यक्ष नगरा कौशल पाठक के नेतृत्व में नगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार के सुबह लगभग 8:50 बजे मुखबिर द्वारा जानकारी मिली कि दो दिन पूर्व में पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त  रितेश सिंह 25 वर्ष पुत्र विद्यार्थी सिंह निवासी सोनापाली थाना नगरा  सोनापाली मोड़ पर कही भागने के फिराक में खड़ा है। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को  चालानमु0अ0सं0 67/2025 धारा 65(1), B.N.S. व ¾(2) पाक्सो एक्ट में जेल भेज दिया ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कौशल पाठक,हे0कां0 धर्मेन्द्र कुमार , कां0 दिवाकर यादव थाना नगरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *