हम लोग के बीच नही रहे पत्रकार हरिलाल सिंह, हृदयगति रुकने से असामयिक निधन

बिल्थरारोड। पत्रकार हरिलाल सिंह 45 वर्ष का हृदयगति रुकने से रविवार के सुबह असामयिक निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत और शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार सीने में दर्द होने पर बेल्थरारोड के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहाँ इलाज के बाद ठीक होने पर शुक्रवार को घर आ गए। शनिवार शाम को अचानक तबियत खराब हो गयी। परिजन अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से मऊ के शारदा नारायण अस्पताल ले गए । जहाँ इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिजन समेत शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गयी।दिवंगत पत्रकार हरिलाल सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के थे निधन की सूचना मिलते ही पीटीआई सवांददाता अनूप हेमकर, अशोक जायसवाल, अभयेश मिश्र, नीलेश मद्धेशिया,बागीश पाण्डेय, उमेश, धीरज मद्धेशिया, शब्बीर अहमद, घनश्याम शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, शिवकुमार हेमकर, नवीन मिश्र, अरविंद यादव, पुनीत गुप्ता, अनमोल आदि पत्रकार व पूर्व विधायक गोरख पासवान, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्ठू राम, प्रशांत जायसवाल, एजाज अहमद, समाजसेवी जसुराम राजभर, अतुल मद्धेशिया, जेई अवधेश राम, राममिलन, रणजीत कुशवाहा, सीएमबी स्कूल के प्रबंधक सुनील यादव व उनका समस्त स्टाफ, राजेश वर्मा मूवी प्रिन्टर्स सहित भारी संख्या में लोग उनके घर बिडहारा पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। अपने पीछे एक 12 वर्षीय पुत्री परी व एक 7 वर्ष का पुत्र आयुष और पत्नी निशा को छोड़ गए है। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। उनका अंतिम संस्कार तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर कर दिया गया। मुखाग्नि 7 वर्षीय पुत्र आयुष ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *