गर्मी का कहर: बलिया में बदला स्कूलों का समय, बीएसए का नया आदेश जारी!

भीषण गर्मी और हीटवेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बलिया जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। यह फैसला मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे बीएसए कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद लिया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत अब परिषदीय विद्यालय सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही कराई जाएगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रार्थना सभा और योगाभ्यास सुबह 07:30 से 07:40 बजे तक होंगे, जबकि मध्यावकाश 10:00 से 10:15 बजे तक रहेगा। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी 01:30 बजे तक विद्यालय में मौजूद रहकर शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य पूरा करेंगे।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं और नियमित निरीक्षण करें। वहीं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अपने स्तर पर आवश्यक निर्णय लेने की छूट दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *