साइबर जनजागरूकता अभियान के तहत दिए गए नए आपराधिक कानूनों की जानकारी
बिल्थरारोड (बलिया)। थाना उभांव अंतर्गत चौकी ज्ञान उद्यान अध्ययन केंद्र, कृषि मंडी, कस्बा बेल्थरारोड पर बुधवार को साइबर जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी, हेड कॉन्स्टेबल प्रेम बहादुर सिंह, निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह तथा कॉन्स्टेबल प्रमोद यादव उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS-2023) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA-2023) की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया। साथ ही महिला सशक्तीकरण, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा पीड़ितों के अधिकारों से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।





अभियान के दौरान नागरिकों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें
1090 (वुमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध शिकायत), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) तथा 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थी व अध्यापकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी को साइबर अपराध की किसी भी स्थिति में त्वरित रूप से 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की सलाह दी गई।
