तिरनई खुर्द में हिंसक मारपीट में जख्मी की हालत नाजुक, मऊ अस्पताल से लौटी उभांव पुलिस
उभांव थाना के तिरनई खुर्द गांव में विगत 27 मार्च को हुए हिंसक मारपीट में जख्मी दीपक कुमार नामक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की जांच के तहत उभांव थाना पुलिस के एसआई इंद्रासन यादव ने रविवार को मऊ हेरिटेज अस्पताल में इलाजरत जख्मी का हाल जाना। चिकित्सकों के अनुसार जख्मी युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जो जीवन मौत के बीच अंतिम सांसे गिन रहा है। दीपक को सर में कुल्हाड़ी और फरसा से गंभीर चोट लगी है। जख्मी से मुलाकात के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दिया है। आपको बता दें कि तिरनई खुर्द में रविंद्र राजभर और बेचू के बीच किसी बात को लेकर हिंसक संघर्ष हुआ है। जिससे दोनों तरफ से करीब 11 लोग जख्मी हुए थे। मारपीट में लाठी, डंडा, साइकिल के चेन कवर, रॉड, फरसा और कुल्हाडी का भी जमकर प्रयोग किया गया है। जिससे रविंद्र राजभर के पुत्र दीपक कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने पीड़ित रविंद्र राजभर के लिखित तहरीर पर 28 मार्च को ही बेचू, रामदुलार, रवि, राजू, अनिल, सुनील समेत छ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

