महाशिवरात्रि त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को उभांव थाने पर शांति समिति की बैठक

बिल्थरारोड। महाशिवरात्रि त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को उभांव थाने पर उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रो से आये मंदिर के सेवादार,  पुजारी व लोगो से त्योहार से सम्बंधित समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर जारी गाइड लाइन का अक्षरसः पालन करे। और शिव बारात की जुलूस को शांति पूर्वक निकाले। और पूजन-अर्चन करे। वही इंस्पेक्टर उभांव डीके श्रीवास्तव ने कहा कि शांति पूर्वक त्योहार को मनाये। पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद रहेगा। किसी प्रकार की अराजकता न फैलाये। इस मौके पर नायब तहसीलदार भीमपुरा अनिल यादव, सब इस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह, सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद नीलेश मद्धेशिया सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *