सभी समाज को जोड़कर संगठन बनाएगी सपा- पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर
बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सलेमपुर लोक सभा प्रभारी पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों शाह कुंडैल, उधरन,भीमपुरा,कसेसर,ताड़ीबड़ा ग्राम सभा में समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान का कार्यक्रम के तहत सैकड़ो लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया गया ।इस मौके पर सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री राजभर ने कहा कि महगाई,बेरोजगारी,से नाराज जनता काफी संख्या में सपा का सदस्य बन रही है।।हर बूथ पर 50 सदस्य से ऊपर बनना है,तथा सभी बूथ पर वोटर भी बनना है। कार्यक्रम में इरफान अहमद,राजन कनोजिया,बंसी यादव ,मकबूल अख्तर , बब्बन यादव, अफताब,अंगद यादव,सुबास राजभर,रामचंद्र राजभर, अशोक पासवान,राधेश्याम यादव,ओमप्रकाश यादव ,शाहिद समाजवाद, बिनोद यादव ,राजेंद्र चौरसिया,संजय यादव,सुनील चौहान, राजू यादव, मंजीत राम ,जेपी यादव, गब्बर चौहान, रमेश यादव ,गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे।



