पूरे देश मे शिक्षा एक समान के लिये 11 अक्टूबर को निकलने वाली साइकिल यात्रा के लिए राधेश्याम यादव व उनके सहयोगियों ने नगर में रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया

बिल्थरारोड। देश में शिक्षा एक समान की मांग को लेकर पूरे देश मे अलख जगाने वाले समाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर में एक रैली निकाल कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि यदि देश में एक समान शिक्षा नहीं लागू होती है तो वह देश छोड़ देंगे। पूरे देश में शिक्षा एक समान की मांग को लेकर युवाओं की टोली आगामी 11 अक्टूबर से शिक्षा समान तिरंगा साइकिल यात्रा का शुभारंभ करेगी। इस यात्रा को सफल बनाने व लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए युवाओं की टोली ने स्थानीय जिला पंचायत डाक बंगला से नगर में एक रैली निकाली। रैली में शामिल युवाओं ने रेलवे चौराहा से लगायत पूरे नगर का चक्रमण किया तथा नागरिकों के बीच पर्ची बांटकर उन्हें शिक्षा एक समान के फायदे से की जानकारी दी। इसके पूर्व युवाओं द्वारा बलिया सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों में जाकर भी लोगों को अपनी मांग सम्बन्धित पर्ची बांटकर अलख जगाने का कार्य किया गया।समाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम यादव की मांग है कि पूरे देश में शिक्षा एक समान हो, पूर्व व वर्तमान सांसद व विधायक अपने बच्चों की तरह ही वोट देने वाले नागरिकों के बच्चों का पढ़ने की व्यवस्था करें। यदि वह ऐसा नहीं कर सकते हैं तो वह अपनी सरकारी सुविधा छोड़ दे। युवा का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि जिस स्कूल में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, आईएएस, आई०पी०एस अधिकारी का बेटा शिक्षा प्राप्त करता है। उसी स्कूल में आम आदमी यानी चपरासी, किसान और मजदूर का बेटा भी पढ़ाई करें। राधेश्याम ने कहा कि असमान शिक्षा व्यवस्था ने ही देश में असमानता का बीज बोया है। शिक्षा एक समान अभियान को लेकर राधेश्याम अपने सहयोगियों के साथ पिछले 5 वर्षों के दौरान देश के कई राज्यों में पदयात्रा कर चुकी है। जिसमें बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित कई राज्य शामिल हैं। इन राज्यों की पदयात्रा के दौरान वे वहां के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को अपनी मांग शिक्षा एक समान का ज्ञापन भी दे चुके हैं।
राधेश्याम व उनके साथियों के इस अभियान को विभिन्न दलों के कई राजनेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों का समर्थन भी मिला है। नगर के चक्रमण के दौरान युवाओं की टोली ने चौधरी चरण सिंह तिराहा पर स्थित उनकी प्रतिमा व चौकिया मोड़ स्थित डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अभियान में उनके साथ गायक अरशद हिंदुस्तानी, विनोद मानव, अमानुलहक अब्बासी, सुशील, कृष्णा, प्रेम मौर्य का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। फिलहाल युवाओं के इस दल का अपने शिक्षा समान तिरंगा साइकिल यात्रा को लेकर बलिया सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों के लोगों को जागरूक करने का सिलसिला लगातार जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *