सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, धड़ और सिर दोनों अलग हो गए थे पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

रिपोर्टर निलेश दीपु
बिल्थरारोड ।उभांव थाना क्षेत्र के देवरिया-बलिया मुख्य मार्ग उभांव गांव के मस्जिद के समीप मंगलवार के अपराहन लगभग 1 बजे दिन एक बाइक सवार 40 वर्षीय युवक के अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन रौंदने से बाइक सवार की सिर- शरीर से अलग हो गया कुछ पल के बाद घटना स्थल पर मौत हो गयी। जिसे देखकर राहगीरो और मौके पर मौजूद लोगो की रूह कांप गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना अंतर्गत बनकटिया गांव निवास रमाशंकर चौरसिया 40 वर्ष पुत्र रामदयाल चौरसिया अपने घर का शादी का कार्ड रिस्तेदारी में देंकर वापस घर बाइक से जा रहा था अभी वह उभांव गांव के मस्जिद के समीप पहुँचा था कि वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंदते हुए पार कर गयी। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का धड़ और गर्दन अलग हो गया।हेलमेट लगाने के बाद भी धड़ शरीर से अलग हो गया।इस हृदय विदारक हादसे की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के दो टुकड़े शव को अपने कब्जे मे लेकर परिजनों के पहुँचने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस हृदय विदारक हादसे मे शरीर से अलग हुई सिर का ऐसा परिदृश्य जिसने देखा उसका रूह कांप उठा। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया कि युवक बाइक लेकर पहले ही वाहन के आगे सड़क पर गिर गया। चार पहिया वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इन दिनों आये दिन हो रही खूनी सड़क हादसे की बचाव के लिए अभी सोमवार को सैकड़ों की संख्या मे मानव श्रृंखला जागरूकता अभियान का शपथ एसडीएम दीपशिखा सिंह ने दी थी। इसके महज 20 घंटे के दरमियान उभांव मस्जिद के पास यह हृदय विदारक खूनी हादसे ने राहगीरो के रौंगटे खड़े कर दिए।


