पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर के बेटे पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

बिल्थरारोड/बलिया, 12 अप्रैल। उभांव थाना क्षेत्र में पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर के पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप/रॉड भी बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को वादी द्वारा थाना उभांव में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसके पुत्र पर बाबू सुक्खा, आर्यन सिंह, चांद मियां व अन्य साथियों ने लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में थाना उभांव पर मुकदमा संख्या 077/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को उभांव पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चांद मियां पुत्र अयूब कुरैशी निवासी कुण्डैल (नया ढाला) को बेल्थरारोड कस्बा क्षेत्र से सुबह करीब 9:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर मझवलिया रेगुलेटर के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप/रॉड बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *