नगरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में एक ही दिन युवक ,युवती ने खाया जहर दोनों की मौत स्थिति रहस्यमय !

नगरा। क्षेत्र में दो अलग अलग गावों के 22 वर्षीय युवक व 17 वर्षीय किशोरी के विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। दोनो की मौत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
पहली घटना नगरा थाना क्षेत्र के खनवर गांव की है। जहां 22 वर्षीय शुभम उपाध्याय रविवार की रात को विषाक्त पदार्थ सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। अभी आम जनमानस में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म ही था कि खनवर रसड़ा मार्ग पर सड़क किनारे अचेतावस्था में गिरी हुई 17 वर्षीय किशोरी मिली। ग्रामीण उसे पीएचसी बछईपुर ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। किशोरी गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।युवक व किशोरी ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, इसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *