मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए 25 को तहसील सभागार में होगी प्रशासन की आवश्यक बैठक

बिल्थरारोड। नगर के मधुबन मार्ग, रेलवे स्टेशन से चौधरी चरण सिंह तिराहा और सार्वजनिक नाला पर अतिक्रमणकारियों द्वारा स्थाई रूप अतिक्रमण करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीते 18 मई को कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के क्रम में अतिक्रमण हटाने के लिए आगामी 25 मई दिन बुधवार को अपराहन 1 बजे तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजेश गुप्त के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई है । इसकी जानकारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्त ने देते हुए बताया कि जिसमे अधीक्षण अभियंता लोकनिर्माण विभाग, नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक उभांव, चौकी इंचार्ज सीयर, सभासद , व्यापार मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में किया जायेगा।
अभय मिश्रा/ नीलेश दीपु
