चन्दाडीह स्थित मातु जी महारानी मन्दिर के प्रांगण में 17 वां मानस सम्मेलन के अवसर पर गायत्री महायज्ञ और संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। जो 21 मई से 27 मई तक चलेगा।

बिल्थरारोड। पूर्वांचल के ख्याति प्राप्ति शक्ति पीठो में से एक क्षेत्र के चन्दाडीह स्थित मातु जी महारानी मन्दिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष 17 वां मानस सम्मेलन के अवसर पर गायत्री महायज्ञ और संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। जो 21 मई से 27 मई तक चलेगा। जिसमे मानस मार्तण्ड दिनेश त्रिपाठी प्रतापगढ़ और धरणीधर महाराज विंध्याचल धाम के श्रीमुख से संगीतमयी श्रीराम कथा दिन में 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। यज्ञाचार्य संजय शास्त्री अयोध्या के द्वारा गायत्री महायज्ञ किया जायेगा।इसकी जानकारी मन्दिर के पुजारी अयोध्यानाथ पांडेय ने दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है और पधार कर पुण्य का भागी बने। कथा के अंतिम दिन 27 मई को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *