अज्ञात वाहन की घक्के से एक की मौत तथा एक गंभीर रूप से घायल

बिल्थरारोड । उभांव थाना अंतर्गत बेल्थरारोड रोडवेज के पास चार पहिया वाहन के धक्के से एक 34 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी वही एक 60 वर्षीय वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया । लोगो ने सीएचसी सीयर पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया।जिनका मऊ अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कि प्रेमचंद्र राम वार्ड नंबर 02 तथा हरिश्चंद्र कन्नौजिया वार्ड 06 के निवासी है घटना के समय बताया जा रहा है कि रोडवेज के पास टहल रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे प्रेमचंद और हरिश्चंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन चालक वाहन लेकर चौकियांमोड़ की तरफ भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *