सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में बच्चों ने राधा- कृष्ण प्रेम का जीवन्त मंचन किया

बिल्थरारोड । क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव स्थित सेंटजेवीयर्स स्कूल के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को विद्यालय के बच्चों द्वारा राधे कृष्ण के प्रेम व उनके लीलाओं को बखूबी प्रदर्शित किया ।बच्चों ने नित्य के माध्यम से राधा रानी के प्रेम को दिखाया तथा मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई । विद्यालय के निदेशक डॉ जेआर मिश्र ने श्री कृष्ण के जीवन गाथा व कर्म योग को अपने जीवन में ग्रहण करने की प्रेरणा देते हुए सभी छात्र व अभिभावकों को बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक केके मिश्र,प्रधानाचार्या शीला मिश्रा, तनवीर फात्मा, शिवानन्द यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
