सीएमओ के निर्देश पर जांच करने पहुँची जांच टीम ने जांच केन्द्र को मानक के अनुरूप नही मिलने पर किया सील



बिल्थरारोड। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत कुमार के निर्देश पर पैथोलॉजी जांच केंद्रों का जांच करने मंगलवार को बिल्थरारोड पहुँची जांच टीम ने नगर के पूर्वान्चल पैथोलॉजी जांच केन्द्र को बायो मेडिकल प्रबंधन सम्बन्धी प्रावधान व नियम का पालन नही करने पर सील कर दिया। इसकी खबर मिलते ही नगर के पैथोलॉजी संचालको में हड़कंप मच गया। सीएमओ के निर्देश पर डॉ योगेंद्र दास के नेतृत्व में पहुँची जांच टीम ने नगर के पूर्वांचल पैथोलॉजी जांच केन्द्र का लगभग एक घण्टे तक जांच किया। डॉ योगेंद्र दास ने बताया कि जांच के दौरान जांच केंद्र में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन से सम्बंधित अभिलेख, वेस्ट भंडारण से सम्बंधित जांच केंद्र पर समुचित व्यवस्था नही थी। कर्मिको से सम्बंधित शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित अभिलेख नही पाया गया, मौके पर कोई पैथोलॉजिस्ट नही मिला, बिना पंजीकरण तथा बिना एक्सरे टेक्नीशियन , कार्डियोलॉजिस्ट के डिजिटल एक्सरे का संचालन हो रहा था। जांच में कमी पाए जाने पर उक्त जांच केंद्र को जांच टीम द्वारा सील कर दिया गया। बताया कि नगर के अन्य पैथालॉजी केंद्रों की जांच की जाएगी। जांच टीम में डॉ योगेंद्र दास के अलावा डॉ अभिषेक मिश्र, डॉ योगेश पाण्डेय सहित स्थानीय पुलिस मौजूद रहे।
