जिले की सरहद तुर्तीपार से देवरिया को जोड़ने वाला क्षतिग्रस्त पुल का मरम्मत कार्य कक्ष्प गति से होने से आमजन परेशान

बिल्थरारोड। जिले की सरहद तुर्तीपार से देवरिया को जोड़ने वाला घाघरा नदी पर बना पुल क्षत्रिग्रस्त होने की दशा में मरम्मत का कार्य कक्ष्प गति से उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के निर्देशन में चल रहा है। इस सेतु का मरम्मत कार्य बीते 1 साल से चल रहा है। लेकिन इसका मरम्मत कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। विभागीय स्तर पर सेतु निगम के अवर अभियंता एके श्रीवास्तव की माने तो देवरिया-बलिया की सीमा में भारी वाहनों के रोक हेतु बनाए गए हाइट गेज अज्ञात भारी वाहनों द्वारा तोड़ दिया जा रहा है। जिसमें पुलिस प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की जा रही है। इसके पहले भी इसके बाबत पुलिस प्रशासन को निगम की ओर से पत्र दिया जा चुका है। वर्तमान समय में हाइट गेज मौके से बिल्कुल गायब हो चुका है, जिसके कारण भारी वाहनों का संचालन शुरू है। निगम का मानना है कि ईसके कारण भारी हादसे का संभावना बढ़ चुका है। शनिवार को राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक देवरिया एसपी सिंह ने पुलिस प्रशासन को पुनः पत्र देते हुए अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा की है ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *