नगर के श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलिमा श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा नियमो की चर्चा किया


बिल्थरारोड / स्थानीय नगर के श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलिमा श्रीवस्तावा ने सड़क सुरक्षा नियमों की चर्चा करते हुए कहा सड़कों पर हम सभी वाहनों की सवारी करते हैं, किंतु सुरक्षा की दृष्टि से उसके लिए सरकार ने नियम बना रखे हैं। जिसके तहत हमें अपने वाहनों को चलाना होता है, नियमों का उलग्घन करने करने पर दंड के रूप में प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें उन नियमों का पालन करना जरूरी है, साथ ही अन्य लोगों को भी हमें इसके लिए जागरूक करना चाहिए।
कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्या श्रीमती श्रीवस्तावा ने सभी छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावे सड़क सुरक्षा नियम पर आधारित एक चित्र प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। जिसमे कुल 104 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के परिणाम में
रूबी कुमारी कक्षा 8 – प्रथम,
संजना यादव कक्षा 10 – द्वितीय तथा पलक विश्वकर्मा कक्षा 12 व
ताजीम फातिमा कक्षा 9 – तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन्हें गांधी जयंती के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में मीरा सिंह, प्रिया देवी, शिल्पी सिंह, श्वेता सोनकर, नीलम देवी, आस्था राठौर, मो अनस इश्तियाक, पूजा सिंह, अर्चनालता , विमला मौर्या, किरन विश्वकर्मा, सलमा सामानी तथा दिनेश यादव, निरोज मिश्रा, माया सिंह, अंजू शर्मा शामिल रहे।
