बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशी राम के 16वें परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

बिल्थरारोड। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के 16 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को जिलापंचायत के डाकबंगला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।बसपा पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कांशीराम के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांशीराम जीवन पर्यन्त दबे कुचले लोगो की लड़ाई लड़ते रहे। और उन्हें समाज मे स्थान दिलाने का कार्य किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व सेक्टर प्रभारी, बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोला राम, गंगा कनौजिया, भीम भाई, असफाक हसन, असलम वारसी, जयश्री राव, विनय कुमार, चन्द्रकांतसोनु, अवधेश कुमार, मैकुलाल, नन्दलाल, रामनिवास, अमीर चौहान, मुन्ना, निर्भय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *